हिंदी में मदद और सहायता : Trosolwg
जनगणना क्या है?
जनगणना एक सर्वेक्षण है जिसे हर 10 सालों में संचालित किया जाता है और यह हमें इंग्लैंड और वेल्स में सभी लोगों और परिवारों की एक छवि प्रदान करता है। अगली जनगणना रविवार 21 मार्च 2021 को होगी।
जनगणना से संग्रह की गई जानकारी की मदद से स्थानीय क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवाओं की योजना बनाई जाती है और उनका वित्त पोषण किया जाता है, और इसमें भाषा संबंधी सेवाएं भी शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, कुछ ख़ास क्षेत्रों में एनएचएस को शायद अनुवाद और दुभाषिये की सेवाओं को प्रदान करने की जरूरत पड़ सकती है।
इंग्लैंड और वेल्स में The Office for National Statistics (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय) (ONS) जनगणना की योजना बनाता है और उसे संचालित करता है।
किसे जनगणना को पूरा करना होगा
जनगणना में आपके और आपके परिवार के बारे में सवाल पूछे जाते हैं, और इंग्लैंड एवं वेल्स में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए इसे पूरा करना जरूरी है।
कानूनी तौर पर आपके लिए जनगणना को पूरा करना अनिवार्य है
झूठी जानकारी प्रदान करना या अपनी जनगणना को पूरा ना करना एक अपराध है और आप पर £1,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कुछ सवालों को स्पष्ट रूप से स्वैच्छिक के तौर पर चिह्नित किया गया है। अगर आप इनका जवाब नहीं देते/ती हैं तो इसे अपराध नहीं माना जाएगा।
तीन महीने से कम समय के लिए युनाइटेड किंगडम में रह रहे हैं
अगर आप तीन महीने से कम समय के लिए युनाइटेड किंगडम में रह रहे हैं तो आप पर जनगणना को पूरा करने का दायित्व नहीं है। आवास का मालिक शायद आपसे कुछ सवाल पूछ सकता है ताकि वे परिवार में रहने वाले लोगों के बारे में जनगणना को पूरा कर सकें।
अपनी जनगणना को कब पूरा करें
सभी परिवारों को रविवार 21 मार्च 2021 को या उसके पश्चात जितनी जल्दी संभव हो इस जनगणना को पूरा करना चाहिए।
आपकी परिस्थितियाँ शायद कोरोनावायरस महामारी के दौरान परिवर्तित हुई हों। सभी सवालों का जवाब अपनी मौजूदा परिस्थिति के आधार पर दें।